अलीगढ़

अलीगढ़ में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़

1668 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, FSDA की बड़ी कार्रवाई.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़ा है।
दरअसल, लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोका गया, जिसमें करीब 1668 किलो पनीर भरा हुआ था। यह खेप सवलपुर से अमेठी सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।

 

प्राथमिक जांच में पनीर मिलावटी और नकली होने की आशंका जताई जा रही है। FSDA अधिकारियों ने तुरंत सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर आने की संभावना है।बताया जा रहा है कि इस खेप की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पूरी गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
यह कार्रवाई एक बार फिर खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिरकार लोगों की सेहत के साथ ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!