आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन
जनपद के अति संवेदनशील ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए

अलीगढ़: आमजन को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर मुख्य चिकित्साधिकारी, अलीगढ़ डॉ. नीरज त्यागी के मार्गदर्शन में और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनमें नागरिकों को व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
जनपद के अति संवेदनशील ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए :
साथा, विकास खंड जवाँ, चांदपुर मिर्जा, विकास खंड अकराबाद
पला सल्लू, विकास खंड खैर
धौर्रा । इन शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग, छाती का एक्स-रे, विभिन्न प्रकार की जांचें, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी सृजन एवं अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य उपलब्धियां :
ओपीडी पंजीकरण: 677
एक्स-रे जांच: 331
सैंपल कलेक्शन: 74
रैंडम ब्लड शुगर : 232
हीमोग्लोबिन : 277
ब्लड प्रेशर : 200
लंबाई : 410
वजन : 410
आभा आईडी : 78
एचआईवी जांच: 138
आयुष्मान कार्ड निर्माण: 15
टीकाकरण : 15
शिविरों के दौरान उपस्थित :
नागरिकों को संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।



