अलीगढ़ में चोरों का तांडव: ताला तोड़कर की चोरी, फिर घर में लगाई आग
अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया

अलीगढ़ में चोरों का तांडव: ताला तोड़कर की चोरी, फिर घर में लगाई आग अलीगढ़ के थाना सासनीगेट क्षेत्र की गंगा धाम कॉलोनी में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चुराया, फिर सबूत मिटाने के लिए पूरे घर को आग के हवाले कर दिया।आगजनी में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त परिवार घर पर नहीं था। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,
जिसमें चोर वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।पीड़ित राघवेंद्र ने बताया कि चोरों ने घर में रखे जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया और जाते-जाते घर में आग लगा दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।”हम घर पर नहीं थे। वापस आए तो देखा कि ताला टूटा है, सामान गायब है और घर जल रहा था। सब कुछ बर्बाद हो गया। पुलिस से न्याय की उम्मीद है।”



