शहर की सड़कों पर अब नही निकलेगी सिल्ट- सड़क पर सिल्ट रहित नाला सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने जारी किये निर्देश
8 स्वच्छता सर्किल में अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉली ली जाएगी किराये पर-अपरिहार्य परिस्थितियों में 2 से 3 घंटे में सिल्ट से मिलेगी निज़ात-अधीनस्थों को कड़े निर्देश

शहर की सड़कों पर अब नही निकलेगी सिल्ट- सड़क पर सिल्ट रहित नाला सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने जारी किये निर्देश 8 स्वच्छता सर्किल में अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉली ली जाएगी किराये पर-अपरिहार्य परिस्थितियों में 2 से 3 घंटे में सिल्ट से मिलेगी निज़ात-अधीनस्थों को कड़े निर्देशस्वच्छ सर्वेक्षण मुहिम तेज 210 गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट हुए समाप्त-प्रदेश में दूसरे पायदान पर अलीगढ़ नगर निगम-1 लाख से अधिक नागरिकों ने दिया फीडबैकGPS और ICCC तकनीक से लैस हुआ अलीगढ़ की सफाई व्यवस्था- रियल टाइम मॉनिटरिंग शुरू-स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम ने झोंकी पूरी ताकतस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अलीगढ़ नगर निगम की बड़ी तैयारी, 100% डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था लागू700 TPD क्षमता वाला वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट बना अलीगढ़ की स्वच्छता की बड़ी ताकत-लेगेसी वेस्ट हटाने में नगर निगम की बड़ी सफलता 40 प्रतिशत कार्य पूर्णजल्द नई व्यवस्था से नाला सफाई बनेगी सुगम- सड़क पर सिल्ट रहित नाला सफ़ाई की दिशा में नगर निगम ने बढ़ाया कदममेकेनिकल पोकलेन मशीने व नाला गैंग अब सीधे हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली में डालेंगे सिल्ट-भीषण गर्मी व सड़क पर सिल्ट से निज़ात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने अधीनस्थों के कसे पेचसिल्ट उठान, नाला सफाई व स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मैराथन मंथन-नगर आयुक्त ने चार घंटे चली समीक्षा में दिखाए सख़्त तेवरस्वच्छता में सुधार-विजिबल स्वच्छता व सड़क पर सिल्ट पड़ी होने को लेकर नगर आयुक्त हुए अर्बन कम्पनी, सुकमा कम्पनी व स्वच्छता निरीक्षकों पर हुए नाराज़
———————————————–
नाला सफाई के उपरांत मैकेनिकल पोकलेन मशीन और नाला गैंग कर्मचारियों द्वारा सड़क पर सिल्ट निकाले की गम्भीर समस्या व स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम सेवाभवन सभागार में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अर्बन कंपनी एवं सुकमा कंपनी के अधिकारियों के साथ चार घंटे से अधिक समय तक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नगर आयुक्त ने नाला सफ़ाई के दौरान सिल्ट को सड़क पर निकलने व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को अगले 72 घंटे के अंदर सभी 8 स्वच्छता सर्किल में आवश्कतानुसार ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर लेकर सभी नाला सफ़ाई के पॉइंट पर लगाने की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए किसी भी दशा में शहर की सड़कों पर सिल्ट न निकली जाए पर्याप्त मात्रा में सभी स्वच्छता सर्किल के लिए ट्रैक्टर ट्राली किराए पर ली जाए व अपरिहार्य परिस्थितियों में सिल्ट निकलने पर 2 से 3 घंटे में प्रत्येक दशा में सिल्ट उठवाई जाएसमीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों मुख्य मार्गों औद्योगिक क्षेत्रों धार्मिक स्थलों पार्कों बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन को आने-जाने वाले मार्गों पर किसी भी दशा में कचरा एवं सिल्ट दिखाई नहीं देनी चाहिए। वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में प्रभावी सफाई व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत निर्मित प्रमुख सड़कों जिनमें रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर 100 फुटा रोड गूलर रोड खैर रोड आईटीआई रोड रेलवे रोड ऊपरकोट एवं इनसे जुड़ने वाले संपर्क मार्ग शामिल हैं पर मैकेनिकल स्वीपिंग एवं रोड क्लीनिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में बताया कि………….नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में शहर में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था संचालित की जा रही है। सभी डोर-टू-डोर वाहनों को जीपीएस प्रणाली से जोड़ा गया है तथा इन्हें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से लिंक कर रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है जिससे सफ़ाई व्यवस्था में पारदर्शिता एवं दक्षता आ रही है।
सिटीज़न फीडबैक में प्रदेश में दूसरे नम्बर पर नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत सिटिज़न फीडबैक में 17 नगर निगमो में नगर निगम अलीगढ़ अभी तक जारी फीडबैक में दूसरे पायदान पर है नगर निगम को अब तक 108069 नागरिक फीडबैक प्राप्त हो चुके हैं जो शहरवासियों के उत्साह व बढ़ती सहभागिता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को दर्शाता है इसके लिए नगर निगम द्वारा नागरिक सहभागिता बढ़ाने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं।
कचरा निस्तारण व्यवस्था बनी प्रभावी नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने हेतु 7 ट्रांसफर स्टेशन पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता 161 टन प्रतिदिन है। इसके अतिरिक्त 700 टन प्रतिदिन क्षमता वाला फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा 4 मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) स्टेशन भी पूर्ण रूप से कार्यरत हैं। शहर में स्थापित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) एवं एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) भी सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
लीगेसी वेस्ट का बेहतर निस्तारण नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत अब तक लगभग 40 प्रतिशत लेगेसी वेस्ट हटाया जा चुका है तथा शेष कार्य को सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जल्द कचरा मुक्त होगा शहर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में चिन्हित 240 गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) में से 210 स्थानों को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है। शेष 30 स्थानों को भी जून 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है दोबारा गंदगी न फैलने पाए इसके लिए साफ किए गए स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सड़को की मेकेनिकल स्वपिंग नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा पारंपरिक सफाई व्यवस्था के साथ-साथ 2 आधुनिक वैक्यूम सक्शन स्वीपिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है जिससे मुख्य मार्गों एवं व्यस्त क्षेत्रों में धूल एवं कचरे की प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
घर घर जागरूकता नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ द्वारा घर-घर से कूड़ा पृथक्करण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। वर्तमान में 50 से 60 प्रतिशत स्रोत पृथक्करण प्राप्त किया जा चुका है तथा इसे और बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास जारी हैं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा शहर में नाला सफाई के उपरांत सड़कों पर सिल्ट निकलना बेहद चिंताजनक है इस व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आवश्यकता अनुसार किराए पर अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहनों को व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है साथ ही साथ सिल्ट सीधे ट्रैक्टर ट्राली में ही डाली जाए इस व्यवस्था को प्रभावी रूप देने के लिए नाला सफाई के दौरान सुपरवाइजर और स्वच्छता निरीक्षकों को मौके पर रहने की हिदायत दी गई है। नगर आयुक्त ये भी कहा शहरवासियों के सहयोग के बल पर अलीगढ़ नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अव्वल आने का प्रयास करेगा बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सभी शहरवासियों को एकजुट होकर देश की स्वच्छता की सबसे बड़ी परीक्षा में अलीगढ़ को अव्वल स्थान दिलाने के लिए नगर निगम का सहयोग करना चाहिए।



