अलीगढ़

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बेस्ट 07 स्केटिंग प्लेयर्स को सम्मानित किया

प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा आपकी ही मेहनत आपके खेल को निखारती है मैं सभी नेशनल पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बेस्ट 07 स्केटिंग प्लेयर्स को सम्मानित किया। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा आपकी ही मेहनत आपके खेल को निखारती है मैं सभी नेशनल पर गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने कहा नेपाल में होने जा रही इंडो नेपाल चैंपियनशिप पोखरा 2026 में चिराग कुमार स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चिराग कुमार कप्तान ने स्केटिंग खो-खो उत्तर प्रदेश की टीम को दिल्ली से जीतकर उत्तर प्रदेश का परचम लहराया है। इन सभी खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का ही नहीं स्कूल का भी सम्मान के साथ मान बढ़ाया है। चिराग कुमार, नूपुर शर्मा, हर्ष अग्रवाल, धुव्र अत्रि, दिव्यांश कुमार, सक्षम वाष्र्णेय, कुनाल चौहान को हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या ने कहा इन सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हमेशा मेडल ही प्राप्त किया है। प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने खेल प्रभारी प्रदीप रावत को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर हेड मिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाष्र्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन उपस्थित रहे हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!