अलीगढ़

पुलिस भर्ती परीक्षा-2026: निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर डीएम-एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम का निरीक्षण

21 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा   प्रथम पाली में 72.57 एवं द्वितीय पाली में 73.01 प्रतिशत छात्र रहे उपस्थित

अलीगढ़  पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं कलैक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज और श्रीमद् ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज, रामघाट रोड सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।जिले में सोमवार को 21 परीक्षा केंद्रों पर 02 पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 10176 परीक्षाथियों के सापेक्ष 7385 और द्वितीय पाली में 10176 के सापेक्ष 7430 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!