मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए 28 जून तक करें ऑन लाइन आवेदन
सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना

अलीगढ़ : वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in 28 जून तक खोला जा रहा है।
सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना के तहत इच्छुक पात्र व्यक्ति 28 जून तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को योजनावार पृथक-पृथक आवेदन करने होंगे।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय 4/9 जॉनसन कम्पाउंड जेल रोड से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



