अलीगढ़

12 वर्ष के विकास, विरासत और जनकल्याण की तस्वीरें एक ही छत के नीचे

मा0 राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने किया तीन दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

अलीगढ़  केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मा0 राजस्व राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र दिलेर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया इस अवसर पर मा0 राजस्व राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों में जनकल्याण, आधारभूत संरचनाविकास, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान व गरीब कल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। चित्र प्रदर्शनी इन उपलब्धियों को आमजन तक सरल एवं आकर्षक माध्यम से पहुंचाने का प्रभावी प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।प्रदर्शनी में युवा, महिला एवं गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न विभागों की जनहितकारी उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों एवं प्रदर्शों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है प्रदर्शनी में श्रीराम जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ धाम एवं महाकुंभ प्रयागराज सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मनोहारी झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर आगंतुक मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ डिजिटल सेल्फी का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही विगत वर्षों में निर्मित प्रमुख सड़कों, संस्थानों, कनेक्टिविटी परियोजनाओं तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी भी चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।इससे पूर्व सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 19 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों का अवलोकन कर सकेंगे।प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री शल्यराज सिंह, जिला मंत्री एवं प्रदर्शनी संयोजक राकेश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महानगर महामंत्री सुभाष सुभानु, सभासद आशु शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा हरिकिशन, पार्षद विजय तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप गौड़, आकाश गुप्ता, मुन्नालाल कश्यप, सत्य प्रकाश प्रजापति, पवन लवानिया, भूपेंद्र, अजीत चौधरी सहित जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, सीएमएस डीडीयू डा0 एम0के0 माथुर, प्रबंधक डीडीयू नीरज शर्मा, आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!