अलीगढ़

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, डीएम बोले - हर शिकायत का हो गुणवत्त् ाापूर्ण समाधान

अलीगढ़  शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माह के प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना जवां पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना।इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एक-एक प्रकरण की विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण पूरी निष्पक्षता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ मौके पर जाकर किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी ढंग से हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का तथ्यों के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विशेष रूप से भूमि एवं आपसी विवादों का शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगा। इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!