अलीगढ़

विकास कार्यों में और तेजी लाएं, पात्रों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचे

जल जीवन मिशन, वृक्षारोपण, आईजीआरएस व जनकल्याण योजनाओं की मंडलीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

अलीगढ़ :युक्त, अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कमिश्नरी सभागार में माह मई की सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं मंडलीय अधिकारियों ने सहभागिता की। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में हाथरस 2वें , अलीगढ़ 32 वें, एटा 41 वें और कासगंज 51वें स्थान सहित मण्डल 6 वें स्थान पर रहा। वहीं सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में एटा 9वें, हाथरस 19वें, कासगंज 26वें और अलीगढ़ 49वें स्थान पर रहा। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए।उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं तकनीकी अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर कार्यों का रैंडम निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आस पास के जिलों में घटित प्रकरणों, शिकायतों से सीख लेते हुए अन्य जिले से भी समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई करें। नवाचारों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए उन्होंने अधिकारियों से ’’श्रीजी’’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। मंडलायुक्त ने हाल में आग लगने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में नियमित मॉक ड्रिल, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, लिफ्ट सुरक्षा एवं सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। आगामी बरसात एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी विभागों को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा पंचायत उत्सव भवन की समीक्षा में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अलीगढ़ से दो प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं और तीन प्रस्तावों पर भूमि सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। एटा से एक प्रस्ताव स्वीकृत और एक अन्य प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मंडलायुक्त ने मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जनपद को निर्धारित छह इकाइयों का लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए बाल विकास परियोजना में एटा एवं कासगंज की डी श्रेणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पोर्टल पर आंकड़ों को तत्काल अद्यतन कराने के निर्देश दिए नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा में एटा की प्रगति धीमी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर आंकड़ों का अद्यतन कराया जा रहा है और शेष कार्य तेजी से पूर्ण किए जाएंगे। रामघाट-कल्याण मार्ग एवं अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। जननी सुरक्षा योजना में अलीगढ़ एवं कासगंज के सी श्रेणी में रहने पर मंडलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राप्त धनराशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय पर लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने वाली दस उत्कृष्ट आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। मण्डलायुक्त ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की प्रथम डोज लग चुकी है, उनको कार्ययोजना तैयार कर दूसरी डोज भी लगवा दी जाए। स्कूल चलो अभियान की समीक्षा में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मंडल में अब तक 90,771 नए प्रवेश हो चुके हैं। मंडलायुक्त ने आरटीई के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया को गंभीरता से लेने और नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सेवानिवृत्त् कर्मचारियों के पेंशन संबंधी देयकों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।विद्युत सुरक्षा की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना संभावित 40 से अधिक स्थलों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और रामघाट-कल्याण मार्ग पर विद्युत पोल तेजी से स्थापित किए जा रहे हैं। उद्यान विभाग ने इंटरनेशनल सीड पोटैटो सेंटर, आगरा की स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने पीएम किसान सम्मान निधि के सत्यापन कार्य को त्रुटिरहित एवं शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को बड़े तालाबों को चिन्हित कर वेटलैंड क्षेत्र घोषित कराने, सामाजिक वानिकी की तैयारियां समय से पूर्ण करने और जुलाई में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में हरे चारे एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आईजीआरएस की समीक्षा में अलीगढ़ जनपद के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल को प्रदेश में छठा स्थान दिलाने में अलीगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी लंबित प्रकरणों की तहसील स्तर पर गुणवत्तापूर्ण जांच कराकर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया गया है, जिसकी मंडलायुक्त ने प्रशंसा की।बैठक के अंत में मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा समाज की सेवा का सर्वाेत्तम माध्यम है। यदि अधिकारी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें तो बिना किसी व्यक्तिगत संसाधन के भी असंख्य लोगों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!