अलीगढ़

शहरवासियों के लिए बड़ी राहत-नगर निगम के संपत्ति कर बिल के साथ समायोजित हुआ जलकर व जलमूल्य

नई व्यवस्था को लागू करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम बना अलीगढ़-

नई व्यवस्था को लागू करने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम बना अलीगढ़-घर बैठे आन लाइन अब एक बटन के क्लिक से होगा संपत्ति कर व जलमूल्य का भुगतानसंपत्ति कर वसूली में बड़ा व अहम कदम नगर आयुक्त ने उठाया-इस बार जुलाई अंत तक हर घर में पहुचेगा नगर निगम संपत्ति कर बिल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा इस बार शहर के संपत्ति कर के साथ जलमूल्य/जलकर उपभोक्ताओं को घर बैठे नगर निगम के एक ही बिल के जरिये भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एक एक ही दिल से संपत्ति का जलमूल्य और जलकर उपभोक्ताओं को घर बैठे ऑफ लाइन/ऑनलाइन एक क्लिक के साथ भुगतान करने की सुविधा दिलाने वाला अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश का पहला नगर निगम है जहां पर इस बेहद सहूलियत देने वाली सुविधा को प्रभावी रूप से लागू किया गया है।मंगलवार को नगर निगम संपत्ति कर विभाग के साथ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अहम बैठक करते हुए शहर की जनता व उपभोक्ताओं की सहूलियत के हित में इस सुविधा को प्रभावी रूप दिए जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में नगर आयुक्त ने शहर के सभी 2 लाख 60 हज़ार भवनों को जुलाई के अंत तक बिल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम संपत्ति कर के अतिरिक्त जलमूल्य/जलकर वसूलने व उपभोक्ताओं को एक साथ नगर निगम के दोनों करो को एक ही टाइम पर जमा करने की अब सहुलियत मिलेगी कोई भी उपभोक्ता अब अपने संपत्ति कर बिल भुगतान के साथ जलमूल्य/जलकर का भी भुगतान ऑन लाइन व ऑफ लाइन कर सकेगा। इस सुविधा को प्रभावी रूप से लागू किया गया है और शहर के सभी उपभोक्ताओं को एक ही बिल के साथ दोनो करो को जमा करने हेतु बिल वितरण व्यवस्था को प्रभावी किया गया है।उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने के लिए संपत्ति/जलमूल्य/जलकर जमा करने की सहूलियत को बेहतर बनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बिल वितरक अथवा केश काउंटर पर संपत्ति कर जमा करते समय अनिवार्य रूप से अपना व्हाट्सएप नंबर के साथ-साथ एक अतिरिक्त नंबर देना होगा इस नंबर को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से इंट्रीग्रेटे कराया जाएगा ताकि ICCC की मदद से अध्यासी व उसके संपत्ति के ब्यौरा का सत्यापन किया जा सके और सम्पत्ति कर, जलमूल्य/जलकर जमा करने, बकाया आदि की सूचना सुगमता से उपभोक्ताओं के पास पहुँचाई जा सके।बैठक में नगर आयुक्त ने सभी अधीनस्थों को कहा अगस्त से ग्राउंड जीरो पर ख़ुद जाकर शहर की किसी भी संपत्ति कर प्रोपर्टी पर रोपित टैक्स का भौतिकी सत्यापन किया जाएगा अगर संपत्ति कर रोपण में गड़बड़ी या लापरवाही बरती गई मिली तो विभागीय कार्रवाई के साथ दोषी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।बैठक में नगर आयुक्त ने सभी कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक व कर संग्रहको को इस वित्तीय वर्ष 150 करोड़ संपत्ति कर वसूलने के लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को बिल देते समय अनिवार्य रूप से उनसे दो नम्बर जिसमे एक व्हाट्सएप व एक अन्य नम्बर लेने के निर्देश दिए।बैठक में नगर आयुक्त ने सभी कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं कर संग्रहकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि संपत्ति कर निर्धारण एवं वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की गई है और निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्यों की समीक्षा होगी।नगर आयुक्त ने बताया शहर के सभी 2 लाख 60 उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप नम्बर का डेटा मिल जाने के उपरांत संपत्ति/जलमूल्य/जलकर वसूली, संपत्ति कर बिल व अन्य नगर निगम की जानकारी सीधे व्हाट्सएप पर उपभोक्ता को मिल सकेगी।डिजिटल सुविधा को मिलेगा बढ़ावानगर आयुक्त ने कहा कि इस बार संपत्ति/जलमूल्य/जलकर उपभोक्ताओं को घर बैठे अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। अब प्रत्येक उपभोक्ता को कर जमा करते समय अपना एक सक्रिय व्हाट्सएप नंबर तथा एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इन नंबरों का सत्यापन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं का डिजिटल डाटाबेस तैयार होने के बाद संपत्ति कर बिल, कर भुगतान की सूचना, बकाया कर विवरण, भुगतान रसीद, विशेष अभियान, छूट योजनाएं तथा नगर निगम की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे नागरिकों को निगम कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कर भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल एवं पारदर्शी बनेगी।लिंक के जरिये घर बैठे करे भुगतान नगर आयुक्त ने बताया कि उपभोक्ता ऑन लाइन नगर निगम सपत्ति कर की वेबसाइट पर अपना p.t.i.n दर्ज करते हुए ऑन लाइन संपत्ति कर/जलमूल्य/जलकर का भुगतान कर सकते जिसका https://nna.marmelos.co.in अगस्त से होगा भौतिक सत्यापन अभियान नगर आयुक्त ने बताया कि अगस्त 2026 से शहरभर में संपत्ति कर निर्धारण एवं कर रोपण की वास्तविक स्थिति का व्यापक भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत नगर आयुक्त स्वयं भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किसी भी आवासीय अथवा व्यावसायिक भवन पर लगाए गए संपत्ति कर का औचक निरीक्षण एवं सत्यापन करेंगे।यदि किसी संपत्ति पर वास्तविक क्षेत्रफल, उपयोगिता अथवा श्रेणी के अनुरूप कर निर्धारण नहीं पाया गया, या किसी स्तर पर लापरवाही, त्रुटि अथवा जानबूझकर की गई अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम की आर्थिक मजबूती सीधे तौर पर शहर के विकास से जुड़ी हुई है प्रत्येक पात्र संपत्ति का सही कर निर्धारण हो, कर व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बने और नागरिकों को अधिकतम डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है जुलाई के अंत तक सभी भवनों में संपत्ति/जलमूल्य/जलकर बिल पहुंचाना तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 150 करोड़ रुपये संपत्ति कर संग्रहित करना प्राथमिकता है। अगस्त माह से संपत्ति कर निर्धारण का व्यापक भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह तपस्या यादव कर निर्धारण अधिकारी आशीष सेठ जोनल अधिकारी बेचन प्रसाद सहित सभी कर अधीक्षक व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!