अलीगढ़

21.58 करोड़ से बनेगी मेडिकल रोड, सीएम ग्रिड परियोजना का शुभारंभ

दोदपुर चौराहे से जेएन मेडिकल कॉलेज तक करीब 1.15 किमी लंबी मेडिकल रोड के पुनर्विकास कार्य का गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

21.58 करोड़ से बनेगी मेडिकल रोड, सीएम ग्रिड परियोजना का शुभारंभ
अलीगढ़। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत दोदपुर चौराहे से जेएन मेडिकल कॉलेज तक करीब 1.15 किमी लंबी मेडिकल रोड के पुनर्विकास कार्य का गुरुवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
करीब ₹21.58 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना में सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ, नाला निर्माण, एलईडी स्ट्रीट लाइट, बिजली लाइन शिफ्टिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना को लगभग 9 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पूरा होने पर मेडिकल कॉलेज आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और आम नागरिकों को बेहतर व सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!