अलीगढ़

10 वर्षीय मासूम चाँद की मदद को आगे आई हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था

तीन यूनिट रक्त व आवश्यक जाँच कराई

अलीगढ़। मानव सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ ने एक असहाय परिवार के 10 वर्षीय बच्चे चाँद की समय पर सहायता कर उसकी जिंदगी बचाने का सराहनीय प्रयास किया। चाँद के पिता नहीं हैं। उसकी माँ कई दिनों से अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे के उपचार के लिए दर-दर भटक रही थी। आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण वह आवश्यक चिकित्सीय जाँच भी नहीं करा पा रही थी। बच्चे का हीमोग्लोबिन लगभग 3 ग्राम था तथा उसका रक्त समूह O नेगेटिव होने के कारण रक्त की व्यवस्था करना भी अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। बेबस माँ की आँखों में आँसू थे और वह अपने बेटे के इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी।जैसे ही इस मामले की सूचना हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था को मिली, संस्था की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना देर किए सहायता कार्य शुरू किया। संस्था ने बच्चे के लिए तीन यूनिट रक्त उपलब्ध कराया तथा बाहर से होने वाली आवश्यक चिकित्सीय जाँच भी अपने सहयोग से कराई, जिससे उपचार में तेजी लाई जा सकी। इस मानवीय कार्य में जय अंबे पैथोलॉजी लैब का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसने आवश्यक जाँच कराने में सहयोग प्रदान किया।
संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा, “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए हमारी संस्था सदैव तत्पर रहेगी।” इस सेवा कार्य में संस्था के सदस्य चिराग कुमार तथा संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से अपील की है कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएँ, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!