अलीगढ़

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया

छात्र-छात्राओं को कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए अनेक पदों पर आसीन किया गया

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं को कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए अनेक पदों पर आसीन किया गया। इस इन्वेस्टर सेरेमनी में हेड गर्ल के रूप में गौरी गोस्वामी और हेड बॉय के रूप में यथार्थ दीक्षित ने शपथ ली। इसी क्रम में गांधी हाउस कैप्टन के रूप में हार्दिक शर्मा, नेहरू हाउस कैप्टन के रूप में हर्षिता शर्मा, सुभाष हाउस कैप्टन के रूप में पारुल वार्ष्णेय, टैगोर हाउस कैप्टन के रूप में गौरव, कल्चरल हेड के रूप में हृदया सिंह, लिटरेरी हेड के रूप में ताप्ती मित्तल, इको क्लब हेड के रूप में वंश वार्ष्णेय, स्पोर्ट्स क्लब के हेड के रूप में क्षमा कटारा, क्लीनलीनेस हेड के रूप में यश कश्यप एवं काउंसिल के अन्य सदस्यों के द्वारा शपथ ली गई कि वे विद्यालय के द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। इसी क्रम में विभिन्न विषयों के कोऑर्डिनेटरस , सीसीए इंचार्ज, क्लब इंचार्जजेज , एग्जामिनेशन इंचार्ज एवं काउंसलर को भी बैज देकर अलंकृत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने विद्यालय काउंसिल के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर धर्म समाज बाल मंदिर के प्रबंधक श्री संजय गोयल जी, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्री अजय कुमार अग्रवाल जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!