अलीगढ़

सफ़ाई में लापरवाही पड़ी भारी- नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी व सुखमा कंपनी पर लिया एक्शन

एजेंसियों पर कुल 35 लाख रुपये का जुर्माना

सफाई व्यवस्था में लापरवाह अर्बन कंपनी पर नगर आयुक्त की बड़ी कार्रवाई- सफाई में लापरवाही पड़ी भारी-30 लाख का नगर आयुक्त ने लगाया जुर्माना2 ज़ोन की सफाई से नाख़ुश नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी पर भी की कार्रवाई-लाचार सफ़ाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने लगाया 5 लाख का जुर्मानाशहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दिन रात प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर की सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर अर्बन कंपनी व सुखमा कंपनी पर कार्रवाई करते हुए 35 लाख का जुर्माना लगाया है।शहर की सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर आयुक्त ने सफाई कार्य में लगातार लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर अर्बन एनवायरोटेक सर्विसेज प्रा. लि. पर कुल 30 लाख रुपये तथा सुखमा संस प्रा. लि. पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दण्ड लगाया गया है इस प्रकार दोनों एजेंसियों पर कुल 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।अर्बन एनवायरोटेक सर्विसेज प्रा. लि. पर लगाए गए जुर्माना का विवरण-₹15 लाख – ओजोन सिटी ट्रांसफर स्टेशन कई दिनों तक बंद रहने, वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित न करने एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग बाधित होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर।10 लाख – वार्ड-65 में नाले पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित न करने तथा अनुबंध के निर्देशों की अवहेलना करने पर।5 लाख – डस्टबिनों से नियमित कूड़ा न उठाने एवं डस्टबिनों में ब्लैक पॉलीथिन न लगाने से गंदगी फैलने पर।सुखमा संस प्रा. लि. पर लगाए गए दण्ड का विवरण-5 लाख – कटपुला से रेलवे स्टेशन मार्ग पर निरीक्षण के दौरान व्यापक गंदगी एवं सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही पाए जाने परनगर आयुक्त ने कहा सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन अथवा अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में यदि इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध अनुबंध निरस्तीकरण सहित और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!