ज्ञान महाविद्यालय द्वारा हर घर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन
अलीगढ़ की सामाजिक सरोकार समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया

अलीगढ़ की सामाजिक सरोकार समिति व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.हीरेश गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. वाई.के.गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के पावन पर्व पर हम सब उन क्रांतिकारियों को याद करें, जिनके कारण हमें आजादी प्राप्त हुई हैं। अधिशासी अधिकारी डॉ. ललित उपाध्याय ने कहा कि आज जब हम सब हाथों में तिरंगा लेकर इस भव्य रैली में चल रहे हैं, तो हमारा एक ही संकल्प होना चाहिए—’हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’।
प्रभारी डॉ.भावना सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारी अनेकता में एकता का सबसे बड़ा प्रतीक है।
एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार का कार्यक्रम हर घर तिरंगा 13 अगस्त से 19 अगस्त तक क्रियान्वित रहेगा। कार्यक्रम का संयोजन सामाजिक सरोकार समिति प्रभारी सोनू कुमार सिंह व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने किया। ज्ञान महाविद्यालय,
विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक व ज्ञान पब्लिक स्कूल, ज्ञान आई.टी.आई. के अनुदेशक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



