अलीगढ़

वार्ड नंबर 10 में सफाई और सड़क की समस्या से जनता में आक्रोश, मेयर के घेराव की अलीगढ़। वार्ड नंबर 10 की धोचेतावनी

अलीगढ़। वार्ड नंबर 10 की धोचेतावनी बी वाली गली, मानिक चौक और दुबे का पड़ाव क्षेत्र में

वार्ड नंबर 10 में सफाई और सड़क की समस्या से जनता में आक्रोश, मेयर के घेराव की अलीगढ़। वार्ड नंबर 10 की धोचेतावनी बी वाली गली, मानिक चौक और दुबे का पड़ाव क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सड़क निर्माण की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है और सड़क की हालत भी खराब है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने अपनी समस्या क्षेत्रीय पार्षद के सामने रखी थी। पार्षद की ओर से समस्या का समाधान कराने के लिए दो दिन का समय दिया गया था, लेकिन आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। न तो सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है।
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार से भी संपर्क किया गया, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदार के बीच समस्या का समाधान कराने को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए और खराब सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
नाराज जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और सड़क की समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्र होकर महापौर का घेराव करेंगे और अपनी समस्याओं को सीधे उनके सामने रखेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर काम शुरू होने और समस्या के स्थायी समाधान की जरूरत है।राजू भारती,गीता, गोविन्दा, उषा, रीता,पूर्व पार्षद कन्हैया लाल मित्तल, नीरज,

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!