अलीगढ़

पिछड़ा वर्ग आयोग 10 सितंबर को अलीगढ़ में करेगा सामाजिक-आर्थिक स्थिति का अध्ययन

अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह एवं सदस्यगण 10 सितंबर को अलीगढ़ के भ्रमण पर आएंगे

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह एवं सदस्यगण 10 सितंबर को अलीगढ़ के भ्रमण पर आएंगे। आयोग स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों की स्थिति का अध्ययन करने के साथ उनके सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी एवं सुझाव प्राप्त करेगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग 10 सितंबर को प्रातः 10ः30 बजे जिलाधिकारी से चर्चा करेगा इसके बाद सर्किट हाउस में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर बैठक आयोजित की जाएगी। सर्किट हाउस में आहूत बैठक में पिछड़े वर्गों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित लोगों से सुझाव और जानकारी प्राप्त की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!