अलीगढ़

10 से 25 सितंबर तक होगा निःशुल्क राशन वितरण

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम (21 किग्रा गेहूं एवं 14 किग्रा चावल) और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम (3 किग्रा गेहूं एवं 2 किग्रा चावल)

अलीगढ़ जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अगस्त का निःशुल्क राशन वितरण 10 से 25 सितंबर तक जिले की सभी उचित दर दुकानों पर किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम (21 किग्रा गेहूं एवं 14 किग्रा चावल) और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम (3 किग्रा गेहूं एवं 2 किग्रा चावल) खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि राशन वितरण प्रतिदिन प्रातः 8 से 12 बजे और अपरान्ह 2 से 6 बजे तक किया जाएगा। लाभार्थी वन नेशनवन राशन कार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी सुविधा का लाभ लेते हुए अपनी सुविधा अनुसार किसी भी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण न होने की स्थिति में मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी वितरण की व्यवस्था रहेगी।जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उचित दर विक्रेताओं को समय से दुकान खोलने, निर्धारित मात्रा में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करन और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी शेष है, वे शीघ्र पूर्ण करा लें तथा विवाहिता पुत्रियों के यूनिट स्थानांतरण एवं मृत व्यक्तियों के नाम नियमानुसार राशन कार्ड से हटवाने की प्रक्रिया भी समय रहते पूरी कर लें। किसी भी प्रकार की शिकायत या असुविधा होने पर संबंधित उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!