नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बैंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में गुरूवार को बैंड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ

अलीगढ़ नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में गुरूवार को बैंड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, प्रधानाचार्य कालीचरण, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं नोडल बैंड प्रभारी अम्बरीष कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी बैंड प्रस्तुति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का विकास करना रहा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करती हैं।प्रधानाचार्य कालीचरण ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं नोडल बैंड प्रभारी अम्बरीष कुमार, राधा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थित निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागी टीमों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में बॉयज बैंड प्रतियोगिता में बिलियंट पब्लिक स्कूल प्रथम, निहर मीरा पब्लिक स्कूल द्वितीय, गर्ल्स बैंड प्रतियोगिता में चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज प्रथम एवं डीएस बाल विद्या मंदिर द्वितीय स्थान पर रहा।



