अलीगढ़

जल्द विश्वस्तरीय स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस शहरी स्कूल

अगले 1 साल में लगभग 20 करोड़ की धनराशि ख़र्च करने की कार्य योजना-प्रथम चरण में अगले 4 माह में 4 करोड़ रुपये हुए स्वीकृत

अलीगढ़ वाइब्रेंट मुहिम के तहत नगर निगम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया अब तक का सबसे बड़ा कदम-शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में सबसे बड़ा प्रोजेक्टउत्तर प्रदेश सरकार की सौग़ात से शहरी सरकारी स्कूलों के बदलेंगे हालात- शिक्षा के मंदिरों के कायाकल्प का महापौर और नगर आयुक्त ने उठाया बीड़ाअगले 1 सप्ताह में होगी टेण्डर प्रक्रिया-अगले 1 माह से शुरू होंगे कार्य-संवरेंगे-सुधरेंगे शहरी स्कूल के हालात- कायाकल्प व अन्य आवश्यक सुविधाओं से होंगे लैसनगरीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने की पहलमहापौर और नगर आयुक्त ने शिक्षकों व डीएस डिग्री व वार्ष्णेय कालेज के छात्र छात्राओं से मूलभूत सुविधाओं के लिए किया संवाद-मांगे जनहित सुझावमाननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट शिक्षा में सुधार की दिशा में अलीगढ़ नगर निगम ने अलीगढ़ वाइब्रेंट मुहिम के अंतर्गत तेज़ी से क़वायद शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्य के क्रम में अलीगढ़ वाइब्रेंट मुहिम के तहत नगरीय क्षेत्र में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के 87 प्राथमिक स्कूलों की जर्जर हालत व बच्चों के लिए बेसिक जरूरतो को सुधारने का बीड़ा महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने उठाया है। बेसिक शिक्षा विभाग के इन स्कूलों में शिक्षकों के सुझावों के आधार पर आने वाले 1 साल में लगभग 20 करोड़ की धनराशि से बच्चों के लिए आधारभूत आधुनिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा व बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह व मुख्य अभियंता बीके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक स्कूल से आये शिक्षकों व छात्र छात्राओं के साथ संवाद किया गया।बैठक में महापौर व नगर आयुक्त ने प्रथम चरण में अगले 4 माह में 4 करोड़ की लागत से विद्यालयों में पेयजल शौचालय टाइल्स विद्युत व्यवस्था कक्षा-कक्ष फर्नीचर हैंडवॉशिंग रसोईघर, चहारदीवारी आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ विद्यालय में छत की मरम्मत, शौचालय मरम्मत, पेयजल की आपूर्ति फर्श मरम्मत, बच्चो के लिए खेल कूद का सामान, सोलर, पीने का पानी, दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत जलभराव और स्कूल आने जाने वाले मार्गो के मरम्मत कार्य को लेकर चर्चा की गई।

 

महापौर और नगर आयुक्त ने बैठक में शिक्षकों के सुझाव के आधार पर शहरी सरकारी स्कूलो में एक्स्ट्रा क्लास रूम का निर्माण, नगर निगम स्तर से आधुनिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए पुरूष/महिला अलग अलग शौचालय, पंखे, पेयजल, जिन स्कूल में प्ले ग्राउंड की उपलब्धता पर वहाँ झूले व जिम लगाने व सभी स्कूल में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था को कराये जाने का निर्णय लिया गया। स्कूलों में सफ़ाई कर्मचारी के न होने की समस्या से शिक्षकों ने नगर आयुक्त को बताया इस समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने तत्काल निर्णय लेते हुए अगले 1 सप्ताह में शहरी विद्यालय से कचरा उठाने की व्यवस्था को सुनिश्चित कराये जाने का आश्वासन दिया।बैठक में महापौर व नगर आयुक्त ने स्कूल के मिशन कायाकल्प व उपलब्ध कराए जाने वाली आधुनिक सुविधाओं की निगरानी के लिए सामाजिक संगठनों, नगर निगम व शिक्षा विभाग की संयुक्त 10 सदस्यीय समिति बनायी जाएगी जो स्कूल के कायाकल्प कार्य की निगरानी करेंगी।बैठक में ही नगर आयुक्त ने एक्शन मोड में चिन्हित प्राथमिक विद्यालयों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक शौचालय, बालिका शौचालय, शौचालय यूरिनल में नल जल आपूर्ति, शौचालय यूरिनल का टाईलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीप्ल हैंड वॉशिंग यूनिट, कक्षा की फर्श का टाईलीकरण, श्यामपट्ट, रसोईघर, विद्यालय की रंगाई पुताई विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ रैंप एवं रेलिंग, कक्षा में उपयुक्त वायरिंग एवं विद्युत उपकरण, विद्यालय का विद्युत संयोजन, बालक यूरिनल, बालिका यूरिनल, आवश्यक फर्नीचर, नल-जल आपूर्ति एवं विद्यालय की चार दिवारी व मैनगेट मरम्मत आदि पैरामीटर के तहत मिशन कायाकल्प को युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश मुख्य अभियंता वीके सिंह को दिए।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के विज़न के अनुरूप अलीगढ़ में विकास की गंगा कोने-कोने पर पहुंचने के लिए नगर निगम पूरी तरह प्रयासरत है विकास कि यह गंगा शिक्षा के मंदिर से होकर गुजरेगी शहर के 84 प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प होने से यहां पर शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और आने वाले 2 साल में शहर के सभी स्कूल कान्वेंट का रूप लेंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशा अनुसार व महापौर जी के मार्गदर्शन में अगले 1 साल में लगभग 20 करोड़ की लागत से शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल को सभी आधारभूत सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा प्रथम चरण अगले 4 माह में लगभग 4 करोड़ की धनराशि से 87 सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी बेसिक जरूरतों को नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। सभी स्कूल का अनुभवी नगर निगम आर्किटेक्ट से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा जल्द कायाकल्प कार्य शुरू किया जाएगा। अगले 7 दिन में उक्त कार्य के लिए निविदा आमंत्रित कर अगले 1 माह में निर्णय कार्य कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बैठक के अंत में नगर आयुक्त नर कहा शिक्षक अपनी समस्याओं के लिए सीधे उनके पास आकर संवाद कर सकते है, कायाकल्प हेतु जल भराव व सफ़ाई से संबंधित कोई भी समस्या को वरीयता के अनुसार नगर निगम को उपलब्ध कराए आने वाले 7 दिनों में स्कूलों के अंदर व बाहर में सफ़ाई की समस्या का समाधान हो जाएगा। नगरीय स्कूल के बिजली के बिल का भुगतान नगर निगम स्तर से किया जाएगा। नगर के जर्जर स्कूल भवनों की बीएसए तत्काल सूची उपलब्ध कराए ताकि नगर निगम सर्वे उपरांत ध्वस्त करने की कार्रवाई करेंगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!