अलीगढ़

बिना वैध औषधि विक्रय लाइसेंस संचालित पॉलीक्लिनिक पर छापेमारी

  65,792 मूल्य की औषधियां सीज, चार औषधियों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

अलीगढ़  जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशों के अनुपालन एवं सहायक आयुक्त औषधि, अलीगढ़ मंडल के आदेश के क्रम में औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को सराय मियां, मोटर चौक, थाना देहली गेट स्थित जकी पॉलीक्लिनिक पर छापामार कार्रवाई की।औषधि निरीक्षक दीपक लोधी के नेतृत्व में गठित टीम में औषधि निरीक्षक हाथरस राजकुमार शर्मा एवं औषधि निरीक्षक कासगंज मोहित कुमार शामिल रहे। प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद डॉ. जकी अहमद खान द्वारा औषधियों के विक्रय के लिए कोई वैध औषधि विक्रय लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर टीम द्वारा पॉलीक्लिनिक में भंडारित औषधियों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत फार्म-16 के माध्यम से सीज कर लिया गया। सीज की गई औषधियों का कुल अनुमानित मूल्य 65,792 है।इसके साथ ही टीम ने संदेह के आधार पर चार औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किए हैं। इन नमूनों को नियमानुसार जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा। औषधि निरीक्षक दीपक लोधी ने बताया कि औषधि नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से औषधि विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!