अलीगढ़

3 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होगा श्री रामलीला महोत्सव

राम बरात, सरयूपार लीला, काली जी और हनुमान जी की सवारी सहित होंगे विभिन्न आयोजन

रविन्द्र वर्मा की रिपोर्ट
अलीगढ़। परम्परागत श्री रामलीला महोत्सव इस वर्ष 3 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक श्री रामलीला भवन, अचल सरोवर, जी.टी. रोड, अलीगढ़ पर आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन रामलीला का मंचन सायं 7:30 बजे से होगा। रामलीला कमेटी द्वारा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।8 अक्टूबर को श्री राम बरात शाम 6 बजे टीकाराम मंदिर, सेंटर पॉइंट से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकपुरी स्थित श्री रामलीला भवन पहुंचेगी।
10 अक्टूबर को शाम 6 बजे अचल तालाब पर श्री सरयूपार लीला के अवसर पर रोशनी एवं आतिशबाजी की जाएगी।
13 अक्टूबर को शाम 7 बजे श्री काली जी की सवारी रामलीला भवन से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस रामलीला भवन पहुंचेगी।15 अक्टूबर को शाम 7 बजे श्री हनुमान जी की सवारी बड़ा हनुमान मंदिर, महावीरगंज से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री रामलीला भवन पहुंचेगी।20 अक्टूबर को दशहरा मेला एवं श्री रामचन्द्र जी महाराज की सवारी रामलीला भवन से दोपहर में प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम 6 बजे प्रदर्शनी मैदान पहुंचेगी। श्री काली जी की झांकी मामूभांजा, जिन्दल रोड से शोभायात्रा में शामिल होगी। प्रदर्शनी मैदान में शाम 6:30 बजे रावण दहन लीला सम्पन्न होगी। इसके बाद शोभायात्रा सिंहासन, जी.टी. रोड होते हुए रामलीला भवन पहुंचेगी।

 

22 अक्टूबर को श्री रामचन्द्र जी महाराज का प्रजा अवलोकन (शहर गश्त) कार्यक्रम शाम 6:30 बजे रामलीला भवन से प्रारम्भ होगा और शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रात्रि में रामलीला भवन पर समाप्त होगा। विशेष आयोजन 3 अक्टूबर को गणेश पूजन प्रमुख उद्योगपति श्री धनजीत वाडरा द्वारा सम्पन्न किया जाएगा। 10 अक्टूबर को सरयूपार लीला महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा सम्पन्न होगी। 20 अक्टूबर को प्रदर्शनी मैदान में रावण दहन शहर के सांसद सतीश गौतम, कमिश्नर, जिलाधिकारी, आईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाएगा। 21 अक्टूबर को राजतिलक एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
इस बार रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतले विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। सभी शोभायात्राओं में विभिन्न शहरों से आने वाले बैंड एवं झांकियां शामिल होंगी। रामलीला भवन को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह कवर किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रामलीला महोत्सव के आयोजन में प्रशासन एवं नगर निगम का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्रेस वार्ता में विमल अग्रवाल (अध्यक्ष), अरविन्द अग्रवाल (सचिव), टी.एन. मित्तल (एडवोकेट), संयोजक अन्नू बीड़ी सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!