अलीगढ़
संपूर्ण समाधान दिवस अब कलेक्ट्रेट सभागार में होगा
10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक कलैक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या व शिकायत के समाधान के लिए पत्र दे सकते हैं

अलीगढ़ : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 03 अक्टूबर शनिवार को तहसील कोल में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस अब कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई एवं उनके प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। जन सामान्य से अपील की जाती है कि वह प्रातः 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक कलैक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या व शिकायत के समाधान के लिए पत्र दे सकते हैं, अपनी बात कह सकते हैं।



