अलीगढ़
विवेकानन्द यूथ एवार्ड के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
विभिन्न क्षेत्रों व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदाने किए जाएंगे

अलीगढ़ : जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी जे0पी0 सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदाने किए जाएंगे। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुशंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिक…



