अलीगढ़

अब बदलेंगी शहर की सूरतेहाल-शहर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने 04 लिपिकों पर लिया एक्शन

चार पटल लिपिकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका- तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देशलापरवाह निर्माण ठेकेदारों पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन- टेंडर होने के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध जुर्माना ब्लैकलिस्टेड व अनुबंध निरस्त करने की होंगी कार्रवाईजनहित में नगर आयुक्त का बड़ा निर्णय:- 15 दिन की मोहलत के बाद भी निर्माण कार्य अधूरे मिले तो होगी सख्त कार्रवाई, 45 दिन की देरी पर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश15 दिन पर 5% 1 माह के विलंब पर 10% और 45 दिन के विलंब पर अनुबंध निरस्त करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की होगी कार्रवाईअलीगढ़ शहर में नगरीय सुविधाओं को प्रभावी बनाने और शहर के चौमुखी विकास को एक नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को नगर निगम के निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक में निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब विभागीय लापरवाही तथा कार्य आवंटन के उपरांत भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया।गुरुवार को निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक मेंनगर आयुक्त ने निर्माण विभाग में तैनात पटल लिपिक सतेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, रजत सिंह एवं अदनान अहमद के स्तर से निविदा संबंधी कार्यों में धीमी प्रगति एवं लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए चारों लिपिकों का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने तथा तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के आदेश दिए।टेंडर होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई♦️समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने ऐसे ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की जिन्होंने निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने एवं कार्यादेश जारी होने के बावजूद संबंधित वार्डों में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता वीके सिंह को निर्देशित किया कि ऐसे सभी ठेकेदारों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाने, अनुबंध निरस्त करने तथा ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।नगर आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों एवं फर्मों की अलग-अलग सूची तैयार की जाए। जिन ठेकेदारों को पूर्व में 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी जा चुकी है उनके कार्यों की मौके पर समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी कार्य अपूर्ण पाए जाने पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए। नगर आयुक्त ने 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत समाप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं करने पर निविदा धनराशि का 5 प्रतिशत जुर्माना एक माह तक विलंब होने की स्थिति में 10 प्रतिशत जुर्माना तथा 45 दिन तक विलंब होने पर संबंधित अनुबंध निरस्त करते हुए ठेकेदार/फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समयसीमा, मौके पर उपलब्ध संसाधनों एवं निर्माण की वास्तविक प्रगति का परीक्षण कराया जाए। जिन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है उनकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी निर्धारित की जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि निविदा प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार कार्यादेश प्राप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने अथवा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करना होगा। 15 दिन की मोहलत समाप्त होने के बाद भी कार्य अपूर्ण रहने पर जुर्माना, अनुबंध निरस्तीकरण एवं ब्लैकलिस्टिंग जैसी कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगीउन्होंने कहा नगर निगम के प्रत्येक विकास कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो तथा शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो। जनहित के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कार्मिक अथवा कार्यदायी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!