यू पी स्केट खो खो टीम के कप्तान मुस्तफा खान को एएमयू ने किया सम्मानित
4th नेशनल स्केटिंग खो खो चैंपियनशिप दिल्ली के सीरी फ़ोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 मई 2026 को संपन्न हुई

4th नेशनल स्केटिंग खो खो चैंपियनशिप दिल्ली के सीरी फ़ोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 मई 2026 को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में तमिल नाडू, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमों ने प्रतिभाग किया I इस स्केटिंग खो खो प्रतियोगिता में तमिल नाडू विजेता रही और उप विजेता उत्तर प्रदेश की टीम रही I उत्तर प्रदेश की सीनियर स्केटिंग खो खो टीम के कप्तान अलीगढ़ के प्रतिभशाली स्केटर और अलीगढ़ मुस्लिम विश्विधालय के एबीके हाई स्कूल के कक्षा 9 के छात्र मोहम्मद मुस्तफा खान ने टीम की कमान संभाली और टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को उपविजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई I मुस्तफा की इस उपलब्धि पर एएमयू की और से आज एएमयू गेम्स कमेटी के जिमनेज़ियम क्लब व स्केटिंग क्लब के अध्यक्ष डा इफ्तिखार अहमद अंसारी जी ने मुस्तफा खान मैडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर ए एम यू जिमनेजियम क्लब के कोच व अलीगढ जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव मज़हर उल कमर व अन्य लोग भी मौजूद रहे ।



