अलीगढ़
अलीगढ़ के आरटीओ कार्यालय परिसर में सीज किए गए वाहनों से बैटरियां चोरी
सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए

अलीगढ़ के आरटीओ कार्यालय परिसर में सीज किए गए वाहनों से बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया सरकारी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए चोरों ने बैटरी बॉक्स खोलकर बैटरियां चुराईं और उनके तार भी काट दिए, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।आरटीओ कार्यालय के चपरासी ब्रम्हदेव सिंह ने थाना बन्नादेवी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे जब वह पीछे खड़े सीज वाहनों का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दो वाहनों की बैटरियां गायब थीं और उनके तार कटे हुए थे।इस घटना के बाद सरकारी कार्यालय परिसर में जब्त वाहनों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है।



