अलीगढ़

अलीगढ़ : सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार

, अलीगढ़ में अर्बन कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने के बावजूद उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा है।

 

कर्मचारियों ने कहा कि अर्बन कंपनी उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।वेतन बढ़ोतरी न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते शहर में आज कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठ पाया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!