अलीगढ़

वेहतर कार्ययोजना से ही ग्राम पंचायतो का विकास करना सम्भव हो पायेगा

ग्राम पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 23 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया

अलीगढ़ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत जनपद अलीगढ़ के विकास खण्ड इगलास और गोण्डा में पंचायत विकास योजना (पी०डी०पी०) के निर्माण / तैयारी विपय पर विकास खण्ड स्तरीय पंचायत सहायकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 23 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ विकास खण्ड इगलास मा सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकास चतुर्वेदी एवं विकास खण्ड इगलास में सहायक विकास अधिकारी (पं०) गोण्डा श्री अवधेश तिवारी व वरिष्ट फैक्लटी (डी०पी०आर०सी०) सीमा चौधरी एवं प्रशिक्षको द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलित व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापण किया गया। प्रशिक्षण में सहायक विकास अधिकारी (पं०) कहा कि पंचायत की कार्ययोजना केवल एक औपचारिता नही है यह गाँव के चहुमुखी विकास को तय करने वाला सबसे महत्वपर्ण दस्तावेज है इसी लिय इसे पूरी गम्भीरता और पारर्दशिता के साथ तैयार किया जाना चाहिए एवं खण्ड विकास अधिकारी गंगीरी बताया कि योजनाओं के निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं एवं सभी विकासनात्मक पहलुओं को समायोजित करते हुये ग्राम पंचायत की ऐसी कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए जिससे ग्राम पंचायतों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकें। सहायक विकास अधिकारी (पं०) गोण्डा ने वल दिया कि स्थानीय आवश्यकताओ के अनुरूप समग्र व व्यवहारिक विकास योजना तैयार की जाए। वरिप्ट फैक्लटी डी०पी०आर०सी० हाथरस सीमा चौधरी ने प्रशिक्षण की रूप रेखा एवं उददेश्यों पर प्रकाश डालते हुये पंचायत विकास योजना के महत्व और उनकी उपयोगिताओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन नियमो के कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता है। 01 अप्रैल 2026 से उत्तर प्रदेश मे लागू प्रावधानो के तहत उत्तरप्रदेश मे खुले मे कचरा फैकन, जलाने डम्प करने तथा कचरे का प्रथकीकरण न करने पर आर्थिक जुर्माना पर्यावरणी क्षती पूर्ती पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी इस सम्बन्ध मे सर्वाेच्च न्यायालय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए नियमो के प्रभावी अनुपालन पर जोर दिया है।प्रशिक्षक श्री विष्णु पचौरी, श्री सुनील कुमार, श्री भूप्रकाश शर्मा, सुमन कुमारी, पुजा यादव मनवीर सिंह ने प्रतिभागियों को पंचायत विकास योजना (पी०डी०पी०) निर्माण की प्रक्रिया, विभिन्न विभागों की योजनाओं का अभिसरण एवं वित्तिीय श्रोत ग्रामीण जलापूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026, स्वच्छ एवं हरित पंचायत ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना बनाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई  प्रशिक्षण में गोण्डा व इगलास विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक के साथ अत्रि शर्मा खण्ड प्रेरक इगलास पवन कुमार खण्ड प्रेरक गोण्डा उपस्थित रहे। अन्त में प्रशिक्षक एवं अधिकारियों ने सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों से अपेक्षा की गई कि अपनी अपनी ग्राम पंचायतों की वर्षिक कार्ययोजना 2026-27 समय बन्द्व तरीके से समावेसी एवं जनहितकारी तैयार कर शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्याे को धरातल पर उतारे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!