अलीगढ़

मा0 सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक 26 दिसम्बर को कलैक्ट्रेट में

अलीगढ़  मा0 सांसद श्री सतीश गौतम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ग्रामीण विकास कार्यक्रम की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 26 दिसम्बर को दोपहर 12ः00 बजे से नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा ने बताया कि बैठक में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्तयोदय योजना, डीडीयू-जीकेवाई, पी0एम0जी0एस0वाई, राष्ट्रीय समाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना व विकास कार्य की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग द्वारा अब तक कराए गये कार्यों की विस्तृत प्रगति सूचना सहित निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!