अलीगढ़

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता सम्पन्न

स्कूलों में नौनिहालों की शिक्षा के माध्यम से साकार हो रहा विकसित भारत का सपना

-मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री

अलीगढ़  ’’सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में गुरूवार को जनपद स्तरीय ड्रॉइंग पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सहायक शिक्षण सामग्री-टीएलएम  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। चित्र प्रदर्शनी में जिले भर के विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिले से सभी विकास खंडों के छात्र-छात्राओं द्वारा विकसित भारत 2047 की थीम पर उकेरी गई आकृतियों को भी पुरष्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गई। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा मंत्री एवं एडी बेसिक लक्ष्मीकांत पांडेय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, डीआईओएस डॉ0 पूरन सिंह द्वारा उपस्थित आए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 मंत्री जी एवं अतिथियों द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा लगाए गए प्रत्येक स्टॉल पर जाकर छात्रों की बनाई पेंटिंग एवं टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि आज हमारे स्कूलों का भौतिक परिवेश बेहतर हुआ है। स्कूलों में आधुनिक डिजिटल एवं स्मार्ट क्लास के द्वारा छात्रों को शिक्षा दी जा रही है। हमारी शिक्षा व्यवस्था न सिर्फ डिजिटल माध्यम की बढ़ावा दे रही है अपितु छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करते हुए संस्कार युक्त शिक्षा दी जा रही है जिसकी झलक छात्रों द्वारा अपनी बनाई पेंटिंग में भी दिखाई दे रही है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई भी दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में बुलाया गया है। बुधवार तक सभी ब्लॉक एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न कराई जा चुकी है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसआरजी संजीव शर्मा ने जनपद स्तर की प्रतियोगिता में चयनित छात्रों का विवरण प्रस्तुत किया।

माध्यमिक स्तर भाषण प्रतियोगिता में चयनित:
कृष्ण कुमार – नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़।
कु0 गुल्फ़िशाँ खां – राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अतरौली।
कु0 वंदना – पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडर्न इण्टर कॉलेज खेड़ा सत्तू।

माध्यमिक स्तर पेन्टिंग प्रतियोगिता में चयनित:
लालाराम – नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज अलीगढ़।
दीपक कुमार – श्री मिश्री लाल आदर्श इण्टर कॉलेज मीरपुर।
कु0 शालु गोला – शिवदान सिंह इण्टर कॉलेज इगलास।

बेसिक शिक्षा ड्रॉइंग पेंटिंग में चयनित:
कु0सपना – कंपोजिट स्कूल कमालपुर, अतरौली।
गोपाल वैष्णव – कंपोजिट स्कूल जहाँगढ़, टप्पल।
कु0 ज्योति – कंपोजिट स्कूल फुसावली, गंगीरी।
प्रशांत – कंपोजिट स्कूल तरैंचीं, बिजौली।
कु0 खुशी – रज़ा नगर, लोधा।

मा0 बेसिक शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान की गई। इस अवसर पर में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह जी, मा0 एमएलसी प्रो0 तारिक मंसूर, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर जी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राज सिंह, जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह जी, सहायक शिक्षा निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में राजीव अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, अर्चना फौजदार, सतीश सिंह, सत्येंद्र दीक्षित, अवनीश कुमार, तन्मय, समस्त एसआरजी एवं एआरपी का सहयोग रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!