
अलीगढ़ : जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 19 अगस्त को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किसान दिवस में तकनीकी सत्र के साथ ही किसान बन्धुओं की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण के लिए नियत समय व स्थान पर किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



