हाथरस

खाद बीज दुकानदार किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण

अतिरिक्त बसूली के अलावा खाद के साथ जबरन दे रहे लगेज उर्वरक कृ​षि उपनिदेशक ने दुकानदार को नोटिस जारी कर लाइसेंस निरस्त करने का दिया आश्वासन

हाथरस जनपद के हसायन विकासखंड क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के पंडित दीनदयाल तिराहा मार्ग के पास स्थित एक खाद बीज दुकान के संचालक किसानों का आर्थिक शोषण करते हुए किसानों को यूरिया खाद को सरकारी दर से अधिक रेट पर बेचने व खाद के साथ लगेज उर्वरक जबरन देने का एक मामला सामने आया है।खाद बीज की दुकान के संचालक के रूप स्वंय दुकान स्वामी दुकानदार के द्वारा यूरिया खाद पर अतिरिक्त रुपये लेने व खाद के साथ जबरन लगेज उर्वरक देने का वीडियो ​क्लिप भी सामने आया है। वीडियो ​क्लिप में खाद बीज दुकानदार यूरिया खाद तीन सौ रूपए और साथ में लगेज के लिए ह्यूमिक उर्वरक को ढाई सौ रूपये का बताते हुए नजर आ रहा है।निजी प्राइवेट खाद बीज दुकानदार अन्नदाता किसानों का आर्थिक शोषण करते हुए किसानों से अतिरिक्त अवैध बसूली कर रहे हैं।दुकानदारों के द्वारा क्षेत्रीय किसानों के किए जा रहे आ​र्थिक शोषण को लेकर किसानों के हित को लेकर कृ​​षि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी पूरी तरह से मौन साधना में बैठे हुए लग रहे हैं।किसानों के लिए राज्य व केन्द्र सरकार तमाम कृ​​​षि संबं​धित योजनाए संचालित कर लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।तो सरकार के मातहत कहे जाने वाले सरकारी मशीनरी के जिम्मेदारों की तथाक​थित मिलीभगत के कारण किसानों को सरकारी दर पर प्राइवेट अना​धिकृत रूप से संचालित कृ​षि सेवा केन्द्र दुकान स्वामियों के द्वारा सरकारी योजना लाभ,व आदेश कागजो तक सीमित रह गए।

 

धरातल पर अत्यधिक किसानों को ना तो कोई योजना का लाभ मिल रहा है।और ना ही किसानों को सरकारी दर पर खाद बीज उर्वरक उपलब्ध हो पा रहे हैं।गिने चुने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।बाकी अन्नदाता छोटे किसानों का आर्थिक शोषण जमकर किया जा रहा है।इस और कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व प्रशास​निक जिम्मेदार अ​धिकारियों का कोई ध्यान नही है।इसी कारण अन्नदाता किसानों का निजी प्राइवेट खाद बीज दुकानदार शोषण कर रहे हैं।अब देखना होगा कि उपरोक्त इस दुकानदार के खिलाफ जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।या खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया जाएगा और अन्नदाता किसानों का ऐसे ही शोषण होता रहेगा।इस संबंध मेंं कृ​षि उपनिदेशक नि​खिल तिवारी ने बताया किसान के वायरल वीडियो ​क्लिप के आधार पर संब​धित दुकानदार को नोटिस जारी कर दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।जिससे उक्त दुकानदार भविष्य में कभी व्यापार नही कर पाएगा।

 

हाथरस  से मनोज शर्मा  की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!