अलीगढ़

श्रीमद्भागवत कथा तृतीय दिवस पर भक्ति रस में डूबा गांधीवाड़ा,

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आज भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा

अलीगढ़, गांधीवाड़ा स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आज भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा वाचक पूज्य प्रदीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा कपिल देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र और प्रहलाद चरित्र जैसे प्रसंगों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य संयोजकों द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस धार्मिक आयोजन की मुख्य संयोजकता शकुंतला भारती ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत सौभाग्य की बात है। हमने प्रयास किया है कि भक्तों को यहाँ आत्मिक शांति और ज्ञान प्राप्त हो। जिस तरह से तीसरे दिन तक भक्तों की भीड़ उमड़ी है, वह दिखाता है कि धर्म के प्रति लोगों में कितनी आस्था है। हम सभी के सहयोग से इस कथा को एक यादगार आयोजन बनाने के लिए संकल्पित हैं। वहीं, कथा के मुख्य संयोजक अरुण अचार वाले ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में हो रही इस कथा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है। तीसरे दिन आज जो जनसमूह उमड़ा है, वह हमें और अधिक सेवा करने की प्रेरणा देता है। हमारी पूरी टीम यह सुनिश्चित करने में लगी है कि कथा में आने वाले हर श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे पूरे श्रद्धा भाव से कथा का आनंद ले सकें। आयोजक पवन पंडित ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी दिव्य प्रसंगों का श्रवण भक्तों को कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चल रही है, जिसमें सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से निवेदन है इस कथा में कथा का रसपान कर प्रभु का आर्शीवाद प्राप्त करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!