अलीगढ़

हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था ने असहाय एवं निराश्रित माताओं के जीवन में जगाई उम्मीद की नई किरण

"सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद तक स्वयं पहुंचकर उसके जीवन में आशा का संचार करे

अलीगढ़।”सच्ची सेवा वही है, जो जरूरतमंद तक स्वयं पहुंचकर उसके जीवन में आशा का संचार करे।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ द्वारा उन असहाय, लाचार एवं निःसंतान माताओं और परिवारों की सहायता की गई, जिनकी आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है और जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन-यापन कर रहे हैं।
संस्था की ओर से पात्र परिवारों को एक माह का राशन किट एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग देना भी है।
हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था समय-समय पर सर्वे कर ऐसे परिवारों की खोज करती है, जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी मूलभूत आवश्यकताएँ भी पूरी नहीं कर पाते या अपनी समस्या किसी संस्था तक पहुँचाने में असमर्थ रहते हैं। पात्रता सुनिश्चित होने के बाद संस्था अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास करती है, ताकि कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला महसूस न करे। आज की इस मानवीय सेवा में डॉ. नितिका गर्ग एवं उनके परिवार का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा, जिसके लिए संस्था ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।इस सेवा कार्य में संस्था के संरक्षक डॉ. ए.के. शर्मा, डॉ. डी.के. वर्मा, संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार,ब्रजेश वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने इस सेवा अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था का संकल्प है कि मानवता की सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाने का हर संभव प्रयास किया

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!