अलीगढ़

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जन सेवा दल

उपेक्षित समाज की एकजुटता से बनेगी सरकार : विनेश ठाकुर (कर्पूरी)

अलीगढ़, जनसेवा दल के तत्वावधान में रविवार को जुपिटर लॉज, आईटीआई रोड, नुमाइश ग्राउंड के सामने अधिकार वंचित अति पिछड़ा, अति दलित एवं उपेक्षित समाज की विशाल जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह तथा संचालन दिनेश सिंह ने किया।मुख्य अतिथि एवं जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर (कर्पूरी) ने कहा कि आजादी के बाद से अति पिछड़े, अति दलित और श्रमजीवी समाज ने विभिन्न राजनीतिक दलों को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें शासन और सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सम्मान और विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है तथा उपेक्षित समाज को अपनी राजनीतिक शक्ति पहचानकर संगठित होना होगा।उन्होंने बताया कि जनसेवा दल ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और अति पिछड़े, अति दलित एवं दस्तकार समाज के लोगों को नेतृत्व देकर प्रदेश की राजनीति में नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

 

प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाकर गांव-गांव और शहरों में बैठकों के माध्यम से समाज को उनके अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी के प्रति जागरूक करेगी।कार्यक्रम के अंत में विनेश ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए नारा दिया— “जन सेवा दल की क्या पहचान, सबकी इज्जत एक समान”, “हाथ के दस्तकार बनेंगे सरकार” तथा “जाति नहीं, जमात है—सब अति पिछड़े साथ हैं।”अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।सभा को नलिन चौधरी, अल्पना श्रीवास्तव, शशि सेन, मंजेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर, उमेश मथुर, भोलाराम सविता, उज्जलेश देवी, अजीत सैन बालाजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!