अलीगढ़

चैंपियनशिप 2026 पोखरा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और स्केटिंग कोच प्रदीप रावत को सम्मानित कर जीत के लिए अग्रिम हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा भारत नेपाल सिर्फ पड़ोसी ही नहीं परिवार है आपका खेल इस रिश्ते को और मिठास देगा

मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटीर में अलीगढ़ स्केटिंग क्लासेस के स्केटिंग खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश स्केटिंग खो-खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक विवेक बंसल में इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 पोखरा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और स्केटिंग कोच प्रदीप रावत को सम्मानित कर जीत के लिए अग्रिम हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष विवेक बंसल ने कहा भारत नेपाल सिर्फ पड़ोसी ही नहीं परिवार है आपका खेल इस रिश्ते को और मिठास देगा । नेपाल से हमारे सांस्कृतिक जुड़ाव है जीत जरूरी है लेकिन उससे जरुरी है सम्मान कामना नेपाल के खिलाड़ियों से भाईचारा रखना । सचिव प्रदीप रावत ने बताया नेपाल पोखरा में 25 जून से 29 जून तक इंडो नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के स्केटिंग खिलाड़ी हिमांशु धनगर कल्याणी शुक्ला जैस्मिन शर्मा मिहर अग्रवाल जयंत शर्मा और चिराग कुमार प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ियों को टाइम ट्रायल, लॉन्ग रेस और शर्ट रेस में से किसी भी दो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना पड़ेगा। सम्मान समारोह का संचालन प्रदीप रावत ने किया। इस सम्मान समारोह में डॉ नीलम पाराशर, रजनीश जैन, अंजना शर्मा,चारुल जिंदल, रिंकू दिक्षित वंशिका चौहान ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!