अलीगढ़

इग्नू सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2026 के परीक्षा आवेदन प्रारंभ

दिसंबर 2026 के परीक्षा आवेदन फॉर्म प्रारंभ हो गए

अलीगढ़ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख अलीगढ़ डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया है कि सत्रांत परीक्षा दिसंबर 2026 के परीक्षा आवेदन फॉर्म प्रारंभ हो गए हैं। इग्नू अलीगढ़ के विद्यार्थियों से निवेदन है कि इग्नू की मुख्य वेबसाइट पर जाकर 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकता है प्रत्येक पेपर का शुल्क 200 निर्धारित किया गया है। साथ ही साथ सभी विद्यार्थियों से निवेदन है कि परीक्षा आवेदन समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके ही भरे विद्यार्थियों से निवेदन है की परीक्षा आवेदन भरते समय परीक्षा केंद्र का चुनाव ध्यान से करें।
अधिक जानकारी के इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर या फ़ोन नंबर 8869829838 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!