अलीगढ़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुई प्रेस वार्ताओं के क्रम में अलीगढ़ मंडल प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने अपने मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता
उत्तर सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार के आंसू पोछने के लिए भी नहीं गया

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुई प्रेस वार्ताओं के क्रम में अलीगढ़ मंडल प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक ने अपने मैरिस रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गत दिनों उत्तर प्रदेश के महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार भी किया गया, यहां तक की उत्तर सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार के आंसू पोछने के लिए भी नहीं गया । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा श्री अजय राय जब पीड़िता का दुख साझा करने के लिए उसके घर जा रहे थे तो उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के इशारों पर उनको रोकने की हर संभव कोशिश की गई लेकिन तमाम बाधाओं को पार करते हुए श्री अजय राय पीड़ित परिवार तक पहुंच गए उनके इस कदम से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार की शहर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध में अजय राय जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे और वह इस कदर बौखला गए के उन्होंने अजय राय जी के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग कर दी, भाजपा विधायक और मंत्रियों के इस कृत्य से कांग्रेस नेतृत्व काफी गंभीर हो गया जिसके फलस्वरुप आज पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रेस वार्ताएं करके भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की । इसके साथ साथ विवेक बंसल ने कहा कि अभी 2 दिन पूर्व आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टॉरेंट का 430 करोड़ रूपया माफ किया है, इससे पहले भी भाजपा सरकारों ने हजारों करोड़ रुपए अपने दोस्त पूंजी पतियों के माफ कर उनसे वसूली की है । कांग्रेस पार्टी यह सिद्ध कर चुकी है कि भाजपा सरकार की यह स्पष्ट नीति है कि काम लो चंदा दो, इसके साथ-साथ भाजपा सरकार ने ईडी और आयकर को भी अपनी कमाई का एक महत्वपूर्ण ज़रिया बनाया हुआ है । मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग करता हूं कि यदि उनमें नैतिकता है तो वह अपनी सरकार के मंत्रियों एवं विधायकों की संपत्तियों की जांच कराकर देखें तब वास्तविकता पता चलेगी कि विधायक और मंत्री बनने से पहले उनकी संपत्ति कितनी थी और उसके बाद अब कितनी है । हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है, भाजपा द्वारा उनके विषय में बौखलाहट में इस प्रकार की घिनौनी मांग करने से पहले भाजपाई अपने गिरेहबान में झांक कर देखें । इसके साथ-साथ विवेक बंसल ने ये भी कहा कि आज पूरे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा का हाल बेहाल है कहीं पर शिक्षक नहीं है कहीं शिक्षक हैं तो उन्हें व्यवहारिक अनुभव नहीं है सिर्फ डिग्रियां हासिल करने से ज्ञान नहीं आता है बल्कि उसके लिए ज्ञान अर्जित करना पड़ता है प्राथमिक शिक्षा छात्र छात्राओं के भविष्य की नींव होती है और जब नींव ही कमज़ोर होगी तो उसपर बुलंद इमारत कैसे बन पाएगी यह काफी चिंता का विषय है । इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि पूरे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारे जाने हेतु आवश्यक प्रबंध किए जाएं । यहां तक की इस शिक्षा विभाग में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है और हद यहां तक हो गई है कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बटने वाले मिड डे मील, स्कूल ड्रेस व किताबों में भी भारी भ्रष्टाचार चल रहा है ।
प्रेस वार्ता के समय कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रूही जुबेरी, आलोक गौड़, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शाहिद खान पुरनचंद देशमुख, शहबाज जियाउद्दीन, संजय माथुर, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे l



