संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने जिलाधिकारी को सौंपा ८ सूत्रीय मांग पत्र
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

अलीगढ़, : संयुक्त किसान मोर्चा (उत्तर प्रदेश) के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने आज अलीगढ़ के जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात की और जनपद के किसानों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक ८ सूत्रीय मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा। मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बेहद सौम्यता के साथ करीब एक घंटे तक किसानों की सभी समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित विभागों से वार्ता कर उनके त्वरित व उचित निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही विसंगतियों के कारण किसान अत्यंत मानसिक और आर्थिक संताप से गुजर रहा है। वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र बघेल ने मांग पत्र के बिंदु संख्या ८ (गोवंश संरक्षण और प्रशासनिक कोताही) के संदर्भ में एक गंभीर स्थानीय समस्या की ओर *जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम चिलकौरा की चारागाह भूमि (गौचर भूमि) पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि वे इस मामले पर विशेष ध्यान देंगे और चरागाह भूमि को तत्काल प्रभाव से भू-माफियाओं से खाली करवाएंगे। यदि इन व्यावहारिक और आर्थिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो किसान संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।
प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित प्रमुख संगठन एवं पदाधिकारी:
यह ज्ञापन संयोजक कमांडो ओपी सिंह (संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मिलित रहे:
1-किसान यूनियन (महात्मा टिकैत): वीरकरण फौजी (जिलाध्यक्ष), सुनील चौधरी (मंडल अध्यक्ष)
2-भारतीय किसान यूनियन (टिकैत): सुंदर बालियान (प्रदेश उपाध्यक्ष), राम अवतार यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), देवेंद्र यादव (जिलाध्यक्ष, युवा)
3-भारतीय किसान यूनियन (सुनील): सुनील चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), चौधरी रामवती सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा), कौशलेन्द्र बघेल (जिला अध्यक्ष)
4-किसान एकता संघ: नवनीत चौधरी (जिलाध्यक्ष, अलीगढ़)
5-राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन: हरिकेश शर्मा (जिलाध्यक्ष, अलीगढ़)
6-किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह): रवेन्द्र चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष), अमर नौहवार (जिलाध्यक्ष, अलीगढ़)
7-किसान यूनियन (भानु): सुंदर तेवतिया (जिला उपाध्यक्ष)
8-किसान मजदूर संगठन: श्रीपाल चौहान (जिला प्रभारी, अलीगढ़)
9-किसान क्रांति सरकार: पवन चौधरी (जिलाध्यक्ष)
10-किसान यूनियन (अराजनीतिक): गौरव श्योराण (जिलाध्यक्ष)
11-किसान यूनियन (प्रधान): जगदीश फौजी (जिलाध्यक्ष)
12-भारतीय किसान यूनियन अधिकार: डा अवधेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष), शैलेश यादव (जिला अध्यक्ष, अलीगढ़)



