अलीगढ़

पी0एम0 किसान उत्सव दिवस: जिले के 304172 कृषकों के खातों में जाएगी सम्मान निधि की 24वीं किश्त

मा0 प्रधानमंत्री जी गुजरात से धनराशि करेंगे हस्तांतरित, जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर पर होगा सजीव प्रसारण

अलीगढ़ मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त गुजरात के जनपद बनासकांठा से जारी की जा रही है, कार्यक्रम का जिला, विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर वर्चुअल रूप से सजीव प्रसारण किया जायेगा। कार्यक्रम में जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का जनपद स्तर पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर समेत समस्त विकास खण्डों पर विकास खण्ड़ परिसर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालय में आयोजित कराया जायेगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों- मा0 सांसद, मा0 विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।उन्होंने बताया कि वर्चुअल रुप से https://pmindiawebcast.nic.in लिंक पर पी0एम0 किसान उत्सव दिवस का सजीव प्रसारण प्रातः 10 बजे से स्थानीय स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के 304172 कृषकों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तान्तरित की जायेगी। उन्होंने जनपद के सम्मानित कृषकों बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अपने नजदीकी कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम में पहॅुचकर प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!