अलीगढ़

निर्वाचन कार्यों में डिजिटल समन्वय को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईसीआई नेट एप डाउनलोड करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वोच्च प्राथमिकता पर ऐप इंस्टॉल कर पंजीकरण एवं लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण करने के दिए निर्देश

अलीगढ़  भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन संबंधी कार्यों में डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन में ईसीआई नेट एप (ECI NET APP) डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं ऐप डाउनलोड करने के साथ ही अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाइल फोन में भी ऐप इंस्टॉल कराना सुनिश्चित करें। ऐप डाउनलोड करने के उपरांत आवश्यक पंजीकरण एवं लॉगिन की प्रक्रिया भी अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्देशों का अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर तत्काल सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं मंशा के अनुरूप निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!