माटीकला कौशल विकास योजना के प्रशिक्षणार्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार 11 अगस्त को
15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित ’’माटीकला कौशल विकास योजना’’ के अंतर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन 11 अगस्त 2026 मंगलवार को किया जाएगा।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, त्रिमूर्ति नगर (पुलिस गैस गोदाम के पास), बरौला बाईपास, अलीगढ़ में आयोजित होगा। चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी करेंगी।उन्होंने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग अभ्यर्थी होने की स्थिति में दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति अवश्य लेकर आएं।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक अभिलेखों सहित साक्षात्कार में भाग लेने का आग्रह किया है।



