अलीगढ़

वृहद रोजगार मेले का आयोजन आईआईएमटी कॉलेज में 19 दिसम्बर को

अलीगढ़ –क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन आईआईएमटी कालेज, पंचशील कालौनी में 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। मेले में 15 कम्पनियों द्वारा लगभग 1100 रिक्त पदों पर चयन कर स्थल पर ही आफर लैटर वितरित किये जायेंगे।

सहायक जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार भारती ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि रोजगार मेले में फेम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड धारूहेरा हरियाणा, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, वरल्डस ड्रीम र्स्टाटप अलीगढ़, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी0 प्रा0लि0 अलीगढ, विक्ट्री रिंसोर्स मैनेजमेन्ट प्रा0लि0 गुरूग्राम, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ एवं अन्य के द्वारा मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। उन्होंने कहा कि सभी आवेदित अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने साथ पंजीयन कार्ड-(एक्स- 10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फ़ोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें और किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से दूरभाष नंबर 0571-2403304 एवं 9639188583 पर संपर्क किया जा सकता है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!