सुदर्शन वेलफेयर सोसाइटी ने 451 तुलसी के पौधों का किया निःशुल्क वितरण
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के निकट निःशुल्क तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सावन मास के पावन अवसर पर सुदर्शन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज अचलताल स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के निकट निःशुल्क तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा आम जनमानस को 451 तुलसी जी के पौधे वितरित किए गए।सनातन धर्म में तुलसी जी को अत्यंत पवित्र एवं पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे प्राप्त कर लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया। सोसाइटी का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तुलसी का पौधा पहुंचाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम में सोसाइटी के संरक्षक श्री अशोक सराफ जी सहित प्रभारी जय बाबू शर्मा, अध्यक्ष आशीष गुप्ता, महामंत्री सुमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष दयानंद वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।सुदर्शन वेलफेयर सोसाइटी ने भविष्य में भी समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।



