अलीगढ़
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज रेलवे डाकघर के पास खड़े कई दोपहिया वाहनों में भीषण आग
घटना में पांच बाइक जलकर राख हो गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में आज रेलवे डाकघर के पास खड़े कई दोपहिया वाहनों में भीषण आग लग गई। इस घटना में पांच बाइक जलकर राख हो गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईंये वाहन रेलवे डाकघर के पास एक एकांत स्थान पर खड़े थे। अचानक धुआँ उठता देख आसपास मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझने तक पांच बाइक जलकर राख हो गईं और तीन स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं।



