अलीगढ़

09 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक आहुत

अलीगढ़ –माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में 09 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय अलीगढ, बाह्य स्थित न्यायालयों में एवं तहसील स्तर पर किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों, विभागों में लम्बित विभिन्न प्रकृति के मामलें जैसे फौजदारी के शमनीय वाद, धारा 138 एनआईएक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम एवं जलकर से सम्बन्धित वाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक वाद, भूमि अर्जन वाद, सेवा सम्बन्धित वाद अन्य दीवानी वाद, अन्य प्रकृति के वाद जो न्यायालयों में छोटे-छोटे प्रकृति के वाद के साथ ही पारिवारिक, वैवाहिक विवादों के प्रीलिटिगेशन मामलों व प्रीलिटिगेशन स्तर पर विभिन्न बैंको, दूरभाष, मोबाइल कम्पनी, वित्तीय संस्थाओं एवं विभागों में लम्बित, प्रीलिटिगेशन स्तर के मामलों का भी निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया जायेगा।      

          राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता के लिए गुरूवार को मनोज कुमार अग्रवाल प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में सभी अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, दिनेश कुमार नागर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काउन्सलर, मीडियेटर, की उपस्थिति में परिवार न्यायालयों में लंबित वैवाहिक, पारिवारिक वादों के अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी अपर प्रधान न्यायाधीश, काउन्सलर, मीडियेटर को प्रधान न्यायाधीश द्वारा निर्देशित किया गया कि आप अपने अपने न्यायालयों से ज्यादा से ज्यादा से मामलें चिन्हित करके चिन्हित मामलों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध करा दें और राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करके राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करायें।

         बैठक के दौरान श्रीमती ललिता गुप्ता अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्रीमती ज्योति सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्रीमती नुपुर अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, ज्ञानेन्द्र सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सोहन लाल मुख्य लिपिक, सतेन्द्र सिहं लिपिक, रघुवन्त लिपिक, मनोज कुमार, विसम्भर उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!