अलीगढ़

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री 24 जुलाई को अलीगढ़ आएंगे

विभागीय समीक्षा बैठक कर, निजी कार्यक्रम में भी करेंगे प्रतिभाग

अलीगढ़ 23 जुलाई 2026 (सू0वि0): उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी 24 जुलाई शुक्रवार को अलीगढ़ के दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी प्रातः लगभग 4ः30 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेंगे। इसके उपरांत सर्किट हाउस में अल्प विश्राम करेंगे। प्रातः 10 बजे वह विभागीय अधिकारियों के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की प्रगति एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। तदोपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह के आवास ग्राम नगरिया गोरौला, टप्पल पहुंचकर उनकी माता जी के स्वर्गवास उपरांत श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरान्त दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!