सीएम ग्रिड की राह में रोड़ा बने 100 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित
नगर निगम ने कसी कमर-जल्द हटेंगे सड़क-नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण

नगर आयुक्त ने खुद संभाली सीएम ग्रिड अतिक्रमण हटाने की कमान-खैर रोड पर पेट्रोल पंप संचालक को 24 घंटे का अल्टीमेटमनगर आयुक्त की चेतावनी माननीय मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम ग्रिड निर्माण में किसी भी बाधक अतिक्रमण को नही किया जाएगा बर्दाश्त- नगर निगम के नोटिस/अल्टीमेटम के उपरांत स्वयं अतिक्रमण नहीं हटने पर नगर निगम करेगा बलपूर्वक कार्रवाईमुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा फेज-2 पैकेज 1 अंतर्गत लगभग 8702.89 लाख की लागत से वार्ड 5,9,12,17,22,36,57,58 व 62 मे जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट तक 5.200 किलोमीटर लम्बी सड़क व पैकेज 2 अंतर्गत लगभग 29 करोड़ 58 लाख की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में ख़ैर रोड स्थित हीरा लाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।सीएम ग्रिड की इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में बाधक स्थाई अतिक्रमण के कारण इन दोनों सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने में हो रही देरी को देखते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सख्त एक्शन लेते हुए इन दोनों सड़कों पर अवैध अतिक्रमण किए हुए लगभग 100 से ज्यादा लोगों को नगर निगम स्तर से अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है।
गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएम ग्रिड ख़ैर रोड के नाला निर्माण में बाधा डाल रहे पेट्रोल पंप स्वामी को खुद मौके पर जाकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया और नगर आयुक्त ने पेट्रोल पंप संचालक को समझते हुए कहा अगले 24 घंटे में इस अतिक्रमण को स्वयं हटा ले अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बाधा डालने वाले पट्रोल पंप सहित अन्य भवन आदि अतिक्रमण को देखते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी मौके पर नगर आयुक्त ने पेट्रोल पंप संचालक को लिखित में नगर निगम का नोटिस भी दिया।सीएम ग्रिड जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल से एटा चुंगी चौराहे होते हुए बोनेर कट सड़क पर अतिक्रमण करने वालो को दिए गए नोटिस के संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में लोक निर्माण विभाग (PWD) के आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार उक्त मार्ग की निर्धारित कुल चौड़ाई 45.720 मीटर बताई गई है। तकनीकी विशिष्टताओं के अनुसार सड़क के मध्य बिंदु (Center Line) से दोनों ओर 22.860 मीटर की दूरी तक सड़क की आधिकारिक सीमा निर्धारित है। नोटिस के अनुसार पैमाइश के दौरान संबंधित भवन/बिल्डिंग का अग्रिम भाग सड़क के मध्य से निर्धारित 22.860 मीटर की सीमा के भीतर अतिक्रमण में पाया गया है। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क की निर्धारित अंतिम सीमा पर नाला निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य भी किया जाना है। ऐसे में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए उक्त अतिक्रमण को हटाया जाना आवश्यक है। नगर निगम द्वारा संबंधित भवन/निर्माण स्वामी को निर्देशित किया गया है कि नोटिस प्राप्ति के 07 (सात) दिवस के भीतर सड़क के मध्य से निर्धारित 22.860 मीटर की आधिकारिक सीमा में आने वाले अपने निर्माण को स्वयं हटाना सुनिश्चित करें।नगर आयुक्त ने बताया कि बोनेरे सड़क पर प्रेम पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, मदवेन्द्र, गजेन्द्र पाल सिंह, नीतू सिंह/जग्गू मिष्ठान भंडार, डॉ. ए.के. शीतल, चित्रांश हार्डवेयर, अतुल सक्सैना, राजेन्द्र प्रसाद, राकेश, संतोष ठाकुर, जीतेन्द्र सिंह, रूद्र पाल सिंह, राजीव, भरत सिंह, रजत, पंकज, केशव, पवन ठाकुर, रिशभ, बिलो, सोनू/सूरज एजेंसी, अजय कुमार शर्मा, राम निवास, रवि, जितेन्द्र, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स, विजय कुमार सिंह, विकास, दुर्गा भवानी, विशाल भारद्वाज, भुवनेश गुप्ता, महेश चन्द्र महेश्वरी, शुभम राना, राधा रमन, देवकी नन्दन, दुष्यंत कुमार, अनील कुमार गुप्ता, बी.पी. शर्मा, दीपेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य, विजेन्द्रपाल सिंह, रिशम, नरपेन्द्र, मुकेश कुमार, बुध विहार, राजा बाबू एवं सर्वश्री स्वीट्स आदि अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस दिए गए हैं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि निर्धारित अवधि के पश्चात यदि संबंधित द्वारा अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया जाता है तो नगर निगम द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित की होगी।



